{"_id":"5c9a3c7dbdec2213fe5d2cf3","slug":"amar-ujala-poll-voters-think-in-last-five-years-the-assets-of-mps-have-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पिछले पांच साल में सांसदों की संपत्ति में हुई बढ़ोतरी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पिछले पांच साल में सांसदों की संपत्ति में हुई बढ़ोतरी
Tue, 26 Mar 2019 08:21 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Tue, 26 Mar 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में खबर आई कि 2014 में दोबारा सांसद बने 153 सांसदों की संपत्ति महज पांच साल में 5.5 करोड़ से 142 फीसदी बढ़कर 13.32 करोड़ हो गई। यह चौंकाने वाला तथ्य नेशनल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमॉक्रेटिक रिफॉर्म की पड़ताल में सामने आया। एडीआर ने 2009 और 2014 में हुए चुनाव के दौरान सांसदों की ओर से चुनाव आयोग के सामने घोषित संपत्ति के विवरण को इस आकलन का आधार बनाया।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या पिछले पांच साल में आपके क्षेत्र के सांसद की संपत्ति में भी बढ़ोतरी हुई है?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 4,209 वोट मिले। इनमें 83.73 फीसदी (3,524 वोट) पाठकों ने माना कि पिछले पांच साल में उनके जिले के सांसद की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है, जबकि 16.27 फीसदी (685 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि पिछले पांच साल में उनके जिले के सांसद की संपत्ति में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन