{"_id":"5a6f32504f1c1b74268b708e","slug":"amar-ujala-poll-triple-talaq-bill-will-be-passed-in-the-budget-session-of-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: जनता को उम्मीद, 'तीन तलाक' विरोधी बिल बजट सत्र में पास हो सकेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: जनता को उम्मीद, 'तीन तलाक' विरोधी बिल बजट सत्र में पास हो सकेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Jan 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll
1 फरवरी को संसद में बजट पेश होने से पहले रविवार को केंद्र ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट सत्र को बेहद महत्वूपर्ण करार दिया है। सत्र के दौरान तीन तलाक बिल को राज्यसभा में भी पास करवाना हमारा मकसद होगा।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा था कि इसके लिए हमारी पार्टी सभी राजनीतिक दलों से बातचीत के लिए तैयार हैं। जिस तरह जीएसटी को पास करवाने में सभी ने सहयोग किया था तीन तलाक पर भी उसी तरह का सहयोग दें।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आपको लगता है कि 'तीन तलाक' विरोधी बिल संसद के बजट सत्र में पास हो सकेगा?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 2,702 वोट मिले। इनमें 59.96 फीसदी (1,620 वोट) पाठकों ने माना कि तीन तलाक विरोधी बिल संसद के बजट सत्र में पास हो सकेगा, जबकि 34.2 फीसदी (924वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि तीन तलाक विरोधी बिल संसद के बजट सत्र में पास नहीं हो सकेगा। वहीं 5.85 फीसदी (158 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।