{"_id":"59d4e5814f1c1bbe538b5c3b","slug":"amar-ujala-poll-the-right-time-to-respond-to-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का ये सही समय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का ये सही समय
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Oct 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में उच्च सुरक्षा वाले श्रीनगर एयरपोर्ट के पास स्थित बीएसएफ कैंप पर मंगलवार तड़के आतंकियों ने हमला कर दिया। कोई बड़ा नुकसान पहुंचाने से पहले ही सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में तीन फिदायीनों को मार गिराया।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान बीएसएफ के एक एएसआई शहीद हो गए। तीन अन्य जवान घायल भी हुए हैं। एयरपोर्ट से महज 200 मीटर की दूरी पर गोगोलैंड इलाके में स्थित इस कैंप पर हुए हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। आतंकियों ने बीएसएफ की 182वीं बटालियन को निशाना बनाया। सुरक्षा बलों का ऑपरेशन करीब नौ घंटे चला।
विज्ञापन
आईजी मुनीर खान ने कहा कि जब तक पाकिस्तान जैसा देश हमारा पड़ोसी है तब तक ऐसे हमले जारी रहेंगे। उन्होंने इस मुद्दे पर संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की। मुनीर खान ने कहा कि हमें 6-7 और आतंकवादियों की तलाश है और हम जल्द ही उन्हें भी निष्क्रिय कर देंगे।
विज्ञापन
आईजी के इस बयान पर अमर उजाला डॉट.काम ने आनलाइन पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा, "क्या अब पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का सही समय आ गया है?"
इस पोल में 10,423 पाठकों ने हिस्सा लिया। जिसमें 92.3 फीसदी यानि 9620 पाठकों ने माना कि अब पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का सही समय आ गया है। वहीं 5.23 फीसदी पाठकों की राय है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का ये सही समय नहीं है। मात्र 2.48 फीसदी यानि 258 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।