{"_id":"5aa297494f1c1ba6758b47af","slug":"amar-ujala-poll-the-resignation-of-telugu-desam-party-s-ministers-will-affect-the-coming-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":" अमर उजाला पोलः तेलुगु देशम पार्टी के मंत्रियों के इस्तीफे का असर आने वाले चुनावों पर पड़ेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः तेलुगु देशम पार्टी के मंत्रियों के इस्तीफे का असर आने वाले चुनावों पर पड़ेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Mar 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार (8 मार्च) को आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा के सवाल पर आखिरकार तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने राजग सरकार से नाता तोड़ लिया। राजग सरकार में टीडीपी कोटे के दोनों मंत्रियों अशोक गणपतिराजू और वाईएस चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।
विज्ञापन
बता दें कि टीडीपी ने फिलहाल सरकार से नाता तोड़ा है एनडीए से नहीं। नायडू ने कहा था कि पार्टी जल्द ही गठबंधन में बने रहने या न बने रहने का फैसला करेगी। माना जा रहा है कि तेलुगु देशम पार्टी के मंत्रियों के इस्तीफे का असर आने वाले चुनावों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या तेलुगु देशम पार्टी के मंत्रियों के इस्तीफे का असर आने वाले चुनावों पर पड़ेगा?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 2,532 वोट मिले। इनमें 51.15 फीसदी (1,295 वोट) पाठकों ने माना कि तेलुगु देशम पार्टी के मंत्रियों के इस्तीफे का असर आने वाले चुनावों पर पड़ेगा, जबकि 48.85 फीसदी (1,237 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि टीडीपी के मंत्रियों के इस्तीफे का असर आने वाले चुनावों पर नहीं पड़ेगा।