फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: The national anthem before the start of the movie theaters

अमर उजाला पोल: 80 फीसदी लोगों ने माना सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजना चाहिए

Thu, 01 Dec 2016 05:01 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Dec 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: The national anthem before the start of the movie theaters
- फोटो : amar ujala

देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजेगा और मौजूद दर्शकों को राष्ट्रगान को सम्मान देने के लिए खड़े होना होगा। इस दौरान सिनेमाघरों के तमाम दरवाजे बंद होंगे। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने यह अंतरिम आदेश पारित करते हुए कहा कि इस पहल से लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रवाद का भाव प्रबल होगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दस दिनों के भीतर प्रभावी करने के लिए कहा है। साथ ही शीर्ष अदालत ने राष्ट्रगान के व्यावसायिक इस्तेमाल और इसके नाट्य रूपांतरण पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने कहा कि प्रिवेंशन ऑफ इनसल्ट टू नेशनल ऑनर एक्ट, 1971 के तहत हर नागरिक का यह दायित्व है कि जब राष्ट्रगान चल रहा हो तो उसका सम्मान करे। पीठ ने कहा कि लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि राष्ट्रगान और राष्ट्रध्वज का सम्मान किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट का ये आदेश कि सिनेमा हॉल में फिल्म से बहले राष्ट्रगान बजना जरूरी है। इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या फिल्म शुरू होने से पहले सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजना चाहिए?'।इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 9768 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक  81.94 फीसदी यानि 8004 पाठकों का मानना है कि फिल्म शुरू होने से पहले सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजना चाहिए। 16.27 फीसदी यानि 1589 पाठकों ने कहा कि फिल्म शुरू होने से पहले सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजना जरूरी नहीं है। वहीं,  1.79 फीसदी यानि 175  पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed