{"_id":"5c38a6bebdec22734f66f83a","slug":"amar-ujala-poll-the-credibility-of-this-agency-has-been-affected-by-the-ongoing-battle-in-the-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: सीबीआई में चल रही उथल-पुथल से इस एजेंसी की साख प्रभावित हुई है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: सीबीआई में चल रही उथल-पुथल से इस एजेंसी की साख प्रभावित हुई है
Fri, 11 Jan 2019 07:52 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 11 Jan 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा ने सेवा से इस्तीफा दे दिया। वर्मा ने डीजी फायर सर्विस का चार्ज लेने से इनकार करते हुए इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि उनके मामले में प्राकृतिक न्याय को समाप्त कर दिया है। वर्मा ने कहा कि सीबीआई की साख को बर्बाद करने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
जबकि सीबीआई को बिना बाहरी दबाव के काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने सीबीआई की साख बनाए रखने की कोशिश की है। लेकिन मेरे मामले में पूरी प्रक्रिया को उल्टा कर मुझे निदेशक के पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या सीबीआई में चल रही उथल-पुथल से इस एजेंसी की साख प्रभावित हुई है?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 3787 वोट मिले। इनमें 81.94 फीसदी (3103 वोट) पाठकों ने माना कि सीबीआई में चल रही उथल-पुथल से इस एजेंसी की साख प्रभावित हुई है। जबकि 18.6 फीसदी (684 वोट) पाठकों ने माना कि सीबीआई में चल रही उथल-पुथल से इस एजेंसी की साख प्रभावित नहीं हुई है।