{"_id":"5b7d727a42c792462f5e9d22","slug":"amar-ujala-poll-talks-with-pakistan-may-not-resume-in-near-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से बातचीत शुरू नहीं होनी चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से बातचीत शुरू नहीं होनी चाहिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Aug 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के नवनिर्वाचित विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को शपथ लेने के बाद अपने पहले ही संबोधन में झूठ कहा था। उन्होंने कहा था कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने शांति वार्ता शुरू करने के प्रति दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि अब खुद उनका मंत्रालय इस बात से मुकर गया है। इससे पहले भारत की तरफ से भी इस दावे को नकारा जा चुका है।
विज्ञापन
इस मामले पर बवाल होने के बाद भारत सरकार के सूत्रों ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में पाकिस्तानी के नए पीएम को बधाई दी थी और उन्होंने बातचीत को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं दिया है। सूत्रों के अनुसार पत्र में लिखा है कि भारत शांतिपूर्ण पड़ोसी संबंधों और आतंक मुक्त क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध है। इसी शर्त पर भारत पाकिस्तान के साथ बातचीत करने को तैयार है।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से बातचीत शुरू होनी चाहिए?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 1218 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 35.39 फीसदी (431 वोट) पाठकों ने माना कि भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से बातचीत शुरू होनी चाहिए। जबकि 64.61 फीसदी (787 वोट) पाठकों ने माना कि भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से बातचीत शुरू नहीं होनी चाहिए।