फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Steve Smith and David Warner can not be return to captaincy role in future

पोल: स्मिथ और वॉर्नर पर बैन खत्म होने के बाद फिर से भरोसा नहीं किया जा सकेगा 

Thu, 29 Mar 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Mar 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Steve Smith and David Warner can not be return to captaincy role in future
Amar ujala Poll

बॉल टेंपरिंग विवाद में फंसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर बुधवार (28 मार्च) को फैसला आया। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और पूर्व उप-कप्तान डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया गया। इसके अलावा कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगा।

विज्ञापन


इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने तीनों ही खिलाड़ियों को सीरीज से बाहर कर वापस देश लौटने के आदेश दे दिए थे। वहीं बॉल टेंपरिंग की घटना के कुछ ही घंटे बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने क्रिकेट एसोसिएशन को स्टीव स्मिथ को कप्तानी से हटाने के लिए कहा था। इस मामले का खुलासा होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने जमकर अपने देश के खिलाड़ियों की फजीहत निकाली थी।
विज्ञापन


द. अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में यह मामला तब सामने आया था जब मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बेनक्रॉफ्ट अचानक कैमरे की रडार में आ गए। इस दौरान वह एक पीले टेप से गेंद को रगड़ रहे थे। खुद को बचाने के लिए बेनक्रॉफ्ट ने बाद में वो टेप जेब से निकालकर ट्राउजर में छिपा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या स्मिथ और वॉर्नर पर बैन खत्म होने के बाद फिर किया जा सकेगा भरोसा?'


पोल के जवाब में हमें कुल 2,207 वोट मिले। इनमें 41.78 फीसदी (922 वोट) पाठकों ने माना कि स्मिथ और वॉर्नर पर बैन खत्म होने के बाद फिर से भरोसा किया जा सकेगा, जबकि 58.22 फीसदी (1,285 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर बैन खत्म होने के बाद फिर से भरोसा नहीं किया जा सकेगा।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed