{"_id":"5a2800424f1c1b4c528b7c6d","slug":"amar-ujala-poll-steps-taken-by-governments-to-curb-smog-is-not-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: स्मॉग पर सरकारों की ओर से उठाए गए कदम सही नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: स्मॉग पर सरकारों की ओर से उठाए गए कदम सही नहीं
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Wed, 06 Dec 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
fd
श्रीलंका और भारत के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार देखा गया जब प्रदूषण ने अंतरराष्ट्रीय मैच में खलल डाला। पूरे मैच के दौरान दिल्ली में फैले प्रदूषण का असर देखा गया।
विज्ञापन
श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने लगातार स्मॉग की शिकायत की और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या के बारे में अंपायरों से शिकायत की। मैच कई बार रोका भी गया।
श्रीलंकाई खिलाड़ी चौथे दिन एक बार फिर मैदान पर मास्क लगाकर फील्डिंग करते हुए नजर आए। इस बीच तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल दूसरी पारी में अपना तीसरा ओवर फेंकने के बाद ही उल्टी करने लगे और उन्हें मैदान छोड़कर पवेलियन लौटना पड़ा।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'स्मॉग को लेकर सरकारों की ओर से उठाए गए कदमों से क्या आप संतुष्ट हैं? सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 7146 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 14.68 फीसदी (1049 वोट) ने माना सरकारों ने उठाए उचित कदम। जबकि 82.31 फीसदी पाठक (5882 वोट) लोगों ने कहा कि सरकारों ने स्मॉग को लेकर उचित कदम नहीं उठाए। वहीं, 3.01 फीसदी (215 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।