फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll: SP family fight issue will give possitive results for BJP in UP election

अमर उजाला पोल: सपा के झगड़े से यूपी चुनाव में बीजेपी को होगा फायदा

Wed, 26 Oct 2016 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 26 Oct 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll: SP family fight issue will give possitive results for BJP in UP election

समाजवादी पार्टी में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच बेटे अखिलेश और पिता मुलायम के बीच भी खटास का माहौल देखा जा रहा है। इस खटास की कई वजह हैं, जिसमें सबसे पहला नाम है चाचा शिवपाल यादव। 

विज्ञापन


इस बीच पार्टी ने निष्कासित किए गए रामगोपाल यादव ने मुलायम पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुलायम को अखिलेश की लोकप्रियता से जलन हो रही है।

उन्होंने यहां तक कह डाला कि हर बाप चाहता है कि उसका बेटा आगे बढ़े, लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा। अमर सिंह के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुलायम और शिवपाल ही बताएंगे कि अमर सिंह में क्या खूबी है। अमर सिंह ने जादूगर की तरह मुलायम सिंह को समझा दिया कि उन्होंने केस में मदद की, जबकि उन्होंने कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन


सपा के बीच उठे बवंडर से माना जा रहा है यूपी चुनाव में दूसरी पार्टियों को फायदा पहुंच सकता है और इसी पर अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से उनकी राय जानने की कोशिश की। हमने अपने पाठकों से सवाल पूछा कि सपा में मचे संग्राम का सबसे ज्यादा फायदा किसे होगा? इसमें पाठकों को तीन विकल्प दिए गए पहला बीएसपी, दूसरा बीजेपी और तीसरा कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 8,243 पाठकों ने ऑनलाइन पोल में हिस्सा लिया। सबसे अधिक  59.14 फीसदी यानी 4,875 पाठकों ने माना कि इस परिवारिक झगड़े में बीजेपी को फायदा पहुंचेगा। वहीं 34.72 फीसदी यानी 2,862 पाठकों ने पहले विकल्प को चुना, जिनका मानना है कि बीएपी को फायदा होगा। 6.14फीसदी यानी 506 पाठकों ने माना कि कांग्रेस को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed