{"_id":"5b3cdc2f4f1c1b05278b47fb","slug":"amar-ujala-poll-social-media-responsible-for-the-massacre-of-the-crowd","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: भीड़ द्वारा की जा रही हत्याओं के लिए सोशल मीडिया जिम्मेदार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: भीड़ द्वारा की जा रही हत्याओं के लिए सोशल मीडिया जिम्मेदार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jul 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सएप पर फैल रही वीडियो, फोटो और मेसेज से अब लोगों की जान पर बन आने लगी है। ऐसे में अब व्हाट्सएप स्पैम मेसेज पर रोक लगाने के लिए बड़े बदलाव करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल बच्चा चोरों के वीडियो और मेसेज को देख कर कई जगह लोगों ने संदिग्धों की जान तक ले ली है। उधर सरकार भी सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या हम भीड़ द्वारा की जा रही हत्याओं के लिए सोशल मीडिया को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 3308 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 73.73 फीसदी (2439 वोट) पाठकों ने माना कि भीड़ द्वारा की जा रही हत्याओं के लिए सोशल मीडिया जिम्मेदार। जबकि 26.27 फीसदी (869 वोट) पाठकों ने माना कि भीड़ द्वारा की जा रही हत्याओं के लिए सोशल मीडिया जिम्मेदार नहीं।