फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll: shabuddin is out on bail because of nitish kumar

अमर उजाला पोल: नीतीश सरकार की ढिलाई के चलते हुई है शहाबुद्दीन की रिहाई

Sun, 11 Sep 2016 05:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 11 Sep 2016 05:23 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll: shabuddin is out on bail because of nitish kumar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : amar ujala
आरजेडी नेता और बिहार में आतंक का पर्याय शहाबुद्दीन के जेल से निकलते ही बिहार में राजनीति तेज हो गई है। सीवान के इस बाहुबली नेता की रिहाई पर विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार के इशारे पर ही शहाबुद्दीन को जमानत मिली है।
विज्ञापन


बीजेपी नेता सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अब नीतीश के एक तरफ भ्रष्टाचार के प्रतीक लालू यादव होंगे और दूसरी तरफ शहाबुद्दीन आतंक के प्रतीक होंगे। सरकार के कहने पर ही पुलिस और वकीलों ने शिथिलता दिखाई है, जिससे शहाबुद्दीन की रिहाई संभव हो पाई है। अमर उजाला ने इसी विषय पर पाठकों के साथ रायशुमारी की।
विज्ञापन


अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठको से पूछा कि, 'क्या नीतीश सरकार की ढिलाई के चलते शहाबुद्दीन जेल से रिहा हुए हैं?' इस पोल में 4 हजार से अधिक पाठकों ने हिस्सा लिया। सर्वाधिक पाठकों की यही राय थी कि नीतीश सरकार की ढिलाई के चलते ही शहाबुद्दीन की रिहाई संभव हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल में पाठकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला-हां, नीतीश सरकार ने ढिलाई बरती है। दूसरा-नहीं, रिहाई कानूनी प्रकिया के जरिए हुई है। तीसरा-कह नहीं सकते। कुल शामिल 4,124 पाठको में से 3,434 पाठक यानी 83.27 फीसदी ने कहा कि नीतीश सरकार ने ढिलाई के चलते ही शहाबुद्दीन की रिहाई संभव हो पाई है।


पोल में शामिल 568 पाठक यानी 13.77 फीसदी ने कहा कि नहीं, शहाबुद्दीन की रिहाई कानूनी प्रकिया के जरिए ही हुई है। वहीं पोल में शामिल 122 पाठक यानी 2.96 फीसदी ने कहा कि वो इस मामले में कुछ कह नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed