{"_id":"58aadf614f1c1b9954b23217","slug":"amar-ujala-poll-rising-pune-suprjoints-captaincy-strip-of-from-dhoni-is-wrong-move","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पुणे टीम की कप्तानी से धोनी को हटाना गलत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पुणे टीम की कप्तानी से धोनी को हटाना गलत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 20 Feb 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स को इस बार बड़ा झटका लगा हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटा दिया है।
विज्ञापन
धोनी की जगह इस बार कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को सौंपी गई है। वजह मानी जा रही है कि पिछले आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स प्वाइंट टेबल में सातवें नंबर पर रही थी। इतना ही नहीं टीम मैनेजमेंट धोनी की कप्तानी से खुश नहीं था।
विज्ञापन
ऐसा माना जा रहा है कि धोनी ने खुद ही कप्तानी छोड़ने की जानकारी पुणे टीम के मैनेजमेंट को दी। धोनी से कप्तानी लिए जाने पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल किया। पोल में सवाल पूछा, 'IPL: क्या धोनी को पुणे टीम की कप्तानी से हटाया जाना सही है?'
विज्ञापन
कुल 10,102 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। सबसे अधिक 66.87 फीसदी (6,755) पाठकों की नजर में धोनी से कप्तानी लिया जाना एक गलत फैसला है। 29.90 फीसदी (3,021) पाठकों के मुताबिक पिछले साल की रैंकिंग को देखते हुए धोनी से कप्तानी लिया जाना एक सही फैसला है। वहीं 3.23 (326) फीसदी पाठकों ने जवाब देने में अपनी असमर्थता जाहिर की।