फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll: removing of Kejriwal government's officers is right

अमर उजाला पोल: केजरीवाल सरकार के अफसरों को हटाना सही कदम

Wed, 31 Aug 2016 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 31 Aug 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll: removing of Kejriwal government's officers is right
नजीब जंग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-राज्यपाल नजीब जंग के बीच छिड़ी बहस फिर तेज हो गई है। इस बार दोनों के बीच टकराव का मुद्दा अफसरों का तबादला बना है। दरअसल, जंग ने दिल्ली सरकार के हेल्थ सेक्रेटरी तरुण सेन और पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी सर्वज्ञ श्रीवास्तव को हटा दिया है। इनकी जगह चंद्राकर भारती को हेल्थ सेक्रेटरी और अश्वनी कुमार को पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया।

विज्ञापन


केजरीवाल के अफसर को हटाने पर पहले से छिड़ी बहस और तेज हो गई है। इसी विषय पर पाठकों की राय जानने के लिए अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से सवाल पूछा। दिल्ली सरकार के हेल्‍थ और पीडब्‍ल्यूडी सेक्रेटरी को हटाने का LG नजीब जंग का फैसला सही है?
विज्ञापन


पाठकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला- हां, जंग का फैसला सही है, दूसरा- नहीं और तीसरा- कुछ नहीं सह सकते। ऑनलाइन पोल कुल 5,091 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 55.51 फीसद यानी 2,826 पाठकों ने पहले यानी हां वाले विकल्प को चुना। इनका मानना है कि केजरीवाल सरकार के अफसरों को हटाने का फैसला सही है। 41.31 फीसद यानि 2,103 लोगों का यह मानना नहीं और 3.18  फीसद यानी 162 लोगों का मानना है, कुछ कह नहीं सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed