फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Punjab government suggests death penalty for drug smugglers is correct

अमर उजाला पोल: पंजाब सरकार का नशे के तस्करों को मृत्युदंड देने का फैसला सही

Thu, 05 Jul 2018 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jul 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Punjab government suggests death penalty for drug smugglers is correct

पंजाब में नशे की लत के चलते हर रोज हो रही मौतों से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इतने आहत हैं कि उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख दिया है। इस पत्र में उन्होंने नशा तस्करों के लिए फांसी की सजा वाला प्रस्ताव मंजूर करने को कहा है। सीएम ने खुद इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अब कुछ ज्यादा ही हो गया है, हर रोज नशा बरामद किया जाता है। हर रोज नशे से युवाओं की जान जा रही है। पंजाब का भविष्य खतरे में है, अगर अभी कदम नहीं उठाए गए तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप पंजाब सरकार के नशे के तस्करों को मृत्युदंड देने के फैसले को सही निर्णय मानते हैं?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 4282 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 86.81 फीसदी (3717 वोट) पाठकों ने माना कि पंजाब सरकार के नशे के तस्करों को मृत्युदंड देने के फैसले को सही निर्णय मानते हैं। जबकि 13.19 फीसदी (565 वोट) पाठकों ने माना कि पंजाब सरकार के नशे के तस्करों को मृत्युदंड देने के फैसले को सही निर्णय नहीं मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed