{"_id":"5c39f9e2bdec2273542079c2","slug":"amar-ujala-poll-populist-announcements-are-expected-in-the-upcoming-general-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: आने वाले आम बजट में जनप्रिय और लोकलुभावन घोषणाएं होने की उम्मीद है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: आने वाले आम बजट में जनप्रिय और लोकलुभावन घोषणाएं होने की उम्मीद है
Sat, 12 Jan 2019 07:59 PM IST
paliwal पालीवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Sat, 12 Jan 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय बजट आने में अब केवल 20 दिन बचे हैं। मोदी सरकार का यह अंतिम बजट है। वित्त मंत्री अरुण जेटली लोकसभा में 1 फरवरी को इसे पेश करेंगे। बजट को छापने की तैयारियां भी वित्त मंत्रालय की प्रिंटिंग प्रेस में जल्द शुरू होने वाली हैं। उम्मीद है कि वित्त मंत्री इस बार के बजट में आम जनता के लिए कई लोक लुभावन योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आने वाले आम बजट में जनप्रिय और लोकलुभावन घोषणाएं होने की उम्मीद है?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 3027 वोट मिले। इनमें 85.89 फीसदी (2600 वोट) पाठकों ने माना कि आने वाले आम बजट में जनप्रिय और लोकलुभावन घोषणाएं होने की उम्मीद है। जबकि 14.11 फीसदी (427 वोट) पाठकों ने माना कि आने वाले आम बजट में जनप्रिय और लोकलुभावन घोषणाएं होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन