{"_id":"5b5f20ca4f1c1bb37b8b55fb","slug":"amar-ujala-poll-politicians-should-not-be-allowed-to-live-lifelong-in-government-bungalows","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: राजनेताओं को आजीवन सरकारी बंगलों में रहने की सुविधा नहीं मिलनी चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: राजनेताओं को आजीवन सरकारी बंगलों में रहने की सुविधा नहीं मिलनी चाहिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Jul 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को बंगला खाली करने का आदेश दिया था। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, मायावती, राजनाथ सिंह, एनडी तिवारी, कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह ने अपने बंगले खाली कर दिये थे। हालांकि इनमें से ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने खाली करने का समय मागा था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें इजाजत नहीं दी थी जिसके बाद इन्हें कुछ ही दिन में अपने बंगले खाली करने पड़े थे।
विज्ञापन
इसके बाद उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगले खाली करने का आदेश दिया है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगले खाली कराने को लेकर हाईकोर्ट के आए फैसले के बाद मध्यप्रदेश के जिन चार पूर्व मुख्यमंत्रियों से सरकारी बंगले खाली करवाए गए थे, उनमें से तीन कैलाश जोशी, उमा भारती और बाबूलाल गौर को वही बंगले नए सिरे से शुक्रवार को सशुल्क आवंटित कर दिए गए हैं। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से नए आवेदन की प्रक्रिया अपनाई गई है। शासन की ओर से की गई पहल पर तीनों ने नए आवेदन दिए थे। हालांकि दिग्विजय सिंह ने अभी तक सरकार को कोई आवेदन नहीं दिया है।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या राजनेताओं को आजीवन सरकारी बंगलों में रहने की सुविधा मिलनी चाहिए?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 5,399 वोट मिले। इनमें 93.67 फीसदी (5,057 वोट) पाठकों ने माना कि राजनेताओं को आजीवन सरकारी बंगलों में रहने की सुविधा नहीं मिलनी चाहिए, जबकि 6.33 फीसदी (342 वोट) पाठकों ने कहा कि राजनेताओं को आजीवन सरकारी बंगलों में रहने की सुविधा मिलनी चाहिए।