{"_id":"5c5d8af3bdec2273ac45e647","slug":"amar-ujala-poll-pm-modi-has-started-an-election-campaign-by-giving-aggressive-speech-in-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पीएम मोदी ने लोकसभा में आक्रामक भाषण देकर चुनावी शंखनाद कर दिया है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पीएम मोदी ने लोकसभा में आक्रामक भाषण देकर चुनावी शंखनाद कर दिया है
Fri, 08 Feb 2019 07:28 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 08 Feb 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा के अंतिम सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश किया। यह उनका लोकसभा में दिया दिया आखिरी भाषण था। इसके बाद चुनाव के बाद जो सरकार चुनकर आएगी वह लोकसभा में भाषण देगी। अपने अंतिम भाषण की शुरुआत पीएम ने सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कविता से की। उन्होंने भ्रष्टाचार से लेकर रक्षा सौदों की दलाली तक और सेवा भाव से लेकर पैसे लेकर विदेश भागने तक हर मुद्दे को छुआ।
विज्ञापन
अपने आखिरी भाषण में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की एक कविता की कुछ पंक्तियां भी सुनाईं। जो इस तरह हैं। 'जब कभी झूठ की बस्ती में, सच को तड़पते देखा है, तब मैंने अपने भीतर किसी, बच्चे को सिसकते देखा है। अपने घर की चारदिवारी में, अब लिहाफ में भी सिहरन होती है, जिस दिन से किसी को गुर्बत में, सड़कों पर ठिठुरते देखा है।'
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या पीएम मोदी ने लोकसभा में आक्रामक भाषण देकर चुनावी शंखनाद कर दिया है?
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 4767 वोट मिले। इनमें 85.42 फीसदी (4072 वोट) पाठकों ने माना कि पीएम मोदी ने लोकसभा में आक्रामक भाषण देकर चुनावी शंखनाद कर दिया है, जबकि 14.58 फीसदी (695 वोट) पाठकों ने माना कि पीएम मोदी ने लोकसभा में आक्रामक भाषण देकर चुनावी शंखनाद नहीं किया है।