{"_id":"5ccb0ddabdec22072f09ee90","slug":"amar-ujala-poll-pakistan-will-suffer-loss-after-masood-azhar-declared-international-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : मसूद के अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित होने से पाकिस्तान को होगा नुकसान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : मसूद के अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित होने से पाकिस्तान को होगा नुकसान
Thu, 02 May 2019 09:03 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 02 May 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
भारत को आतंकवाद के मोर्चे पर बड़ी कूटनीतिक कामयाबी मिली है। संसद, उड़ी और पुलवामा समेत कई बड़े आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया। संयुक्त राष्ट्र के इस फैसले से अब तक मसूद को बचाने की कोशिशें कर रहे पाकिस्तान को करारा झटका लगा है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने अपने पाठकों से सवाल पूछा था कि क्या मसूद अजहर के अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित होने से पाकिस्तान को नुकसान होगा? इसके जवाब में कुल 5127 वोट पड़े। इनमें 81.49 फीसद लोगों ने कहा कि मसूद को आतंकी होने से पाकिस्तान को नुकसान होगा। वहीं, 18.51 फीसदी लोगों का कहना है इस फैसले से पाकिस्तान को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन