{"_id":"59b2aa664f1c1bec7f8b522b","slug":"amar-ujala-poll-pakistan-will-not-take-action-against-terrorist-organisations-after-us-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः अमेरिकी चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरेगा पाक, आतंकी संगठनों पर नहीं करेगा कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः अमेरिकी चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरेगा पाक, आतंकी संगठनों पर नहीं करेगा कार्रवाई
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Fri, 08 Sep 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान को आतंकवादियों की पनाहगाह करार देने वाला अमेरिका लगातार आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर लगाम लगाने के लिए जोर दे रहा है। बुधवार को अमेरिका ने कहा कि पाकिस्तान को इस बात पर अपने नजरिये को बदलना चाहिए कि आतंकी संगठन उसकी जमीन का प्रयोग नहीं कर रहे हैं, उसे आतंकियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
पाकिस्तान पर आरोप लगाए जाते रहें हैं कि वह आतंकवादियों को बढ़ावा देता है। इन आतंकियों संगठनों में लश्कर और जैश-ए-मौहम्मद शामिल हैं। अमेरिका इन पर कार्रवाई के लिए पाक पर दबाव बना रहा है। वहीं ऐसा पहली बार हुआ है जब ब्रिक्स समिट में पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या अमेरिका चेतावनी के बाद पाकिस्तान अपने आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करेगा?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 10152 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में 16.33 फीसदी यानि 1658 पाठकों ने माना कि पाकिस्तान आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करेगा। जबकि 77.43 फीसदी यानि 7861 पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 6.24 फीसदी यानि 633 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।