{"_id":"5c77feecbdec220bb35c44ed","slug":"amar-ujala-poll-pakistan-has-proved-that-it-is-favoring-terrorism-by-attacking-on-indian-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : भारतीय सीमा में हमला कर पाक ने साबित किया है कि वो आतंक का पनाहगार है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : भारतीय सीमा में हमला कर पाक ने साबित किया है कि वो आतंक का पनाहगार है
Thu, 28 Feb 2019 09:01 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 28 Feb 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्लंघन, पुलवामा में पाक की सरजमीं पर पल रहे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा सीआरपीएफ के दल पर हमला। इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतो से बाज नहीं आ रहा। भारतीय वायुसेना ने असैन्य कार्रवाई में पाक स्थित जैश के ठिकानों पर हमला किया तो अगली सुबह पाक ने अपने विमान भेज भारत के सैन्य संस्थानों पर ही हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसी को लेकर अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा था कि क्या क्या भारतीय सीमा में हमला करके पाकिस्तान ने यह साबित किया है कि वो आतंक का पनाहगार है? इसके जवाब में कुल 6688 वोट पड़े। 93.68 फीसद लोगों ने माना कि ऐसा करके पाकिस्तान ने इस बात का सबूत दे दिया है कि वह आतंक का पनाहगार है वहीं, 6.32 फीसद लोग अब भी मानते हैं कि ऐसा नहीं है।
विज्ञापन