{"_id":"5b6b047b4f1c1bf5498b5bcd","slug":"amar-ujala-poll-our-banking-system-is-not-completely-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: हमारी बैंकिंग प्रणाली पूरी तरह से सुरक्षित नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: हमारी बैंकिंग प्रणाली पूरी तरह से सुरक्षित नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Aug 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया का डाटा लीक होने के बाद अब आपके बैंक खातों की जानकारी भी लीक हो रही है और विदेशी कंपनियां इस डाटा को आपसे बिना-पूछे बेच रही हैं। यह तब हो रहा है जब आप बैंक के बजाए किसी विदेशी नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (एनबीएफसी) से लोन लेते हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा विदेशी एनबीएफसी कंपनियों को भारत में कारोबार करने की अनुमति देने के बाद बैंक का डाटा लीक होने की संभावना काफी बढ़ गई है।
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि हमारी बैंकिंग प्रणाली पूरी तरह से सुरक्षित हैं?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 6264 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 26.68 फीसदी (1671 वोट) पाठकों ने माना कि हमारी बैंकिंग प्रणाली पूरी तरह से सुरक्षित है। जबकि 73.32 फीसदी (4593 वोट) पाठकों ने माना कि हमारी बैंकिंग प्रणाली पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन