फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Other states reduce the cost of petrol diesel by reducing state tax like Kerala 

अमर उजाला पोल: केरल की तरह अन्य राज्यों को भी स्टेट टैक्स घटाकर पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने चाहिए

Thu, 31 May 2018 07:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 31 May 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Other states reduce the cost of petrol diesel by reducing state tax like Kerala 

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों से परेशान लोगों को केरल सरकार ने कुछ राहत दी है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य के लोगों को एक रुपये सस्ता पेट्रोल-डीजल देने का फैसला किया है। सरकार ने स्टेट टैक्स को घटाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगातार तेल के दाम बढ़ रहे हैं। इसलिए सरकार ने फैसला किया है कि वह राज्य के लोगों के एक रुपये सस्ता तेल देगी। यह सस्ता तेल लोगों को 1 जून से मिलना शुरू होगा। 
विज्ञापन


बता दें कि लगातार 16 दिन के बाद, बुधवार की सुबह पेट्रोल-डीजल के दामों में 60 पैसे की कटौती की खबर लोगों तक पहुंची तो उनमें थोड़ी सी खुशी देखने को मिली। हालांकि यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रह सकी, क्योंकि तेल मार्केटिंग कंपनियों की टाइपिंग मिस्टेक की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमत 60 पैसे के बजाए सिर्फ 1 पैसे घटी है। इससे आम जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। इंडियन ऑयल ने कहा है कि टाइपिंग की गलती से उसकी वेबसाइट पर 60 पैसे दाम घटाने की लिस्ट जारी हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या केरल की तरह अन्य राज्यों को भी स्टेट टैक्स घटाकर पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने चाहिए?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कुल 3347 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 92.2 फीसदी (3086 वोट) पाठकों ने माना कि केरल की तरह अन्य राज्यों को भी स्टेट टैक्स घटाकर पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने चाहिए। 7.8 फीसदी (261) पाठकों ने माना कि केरल की तरह अन्य राज्यों को भी स्टेट टैक्स घटाकर पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं करने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed