फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: opposition unity in Kolkata will not be seen in the Lok Sabha elections

अमर उजाला पोल:  कोलकाता में हुई विपक्षी एकता की रैली का सकारात्मक असर लोकसभा चुनावों में नही दिखेगा

Sun, 20 Jan 2019 08:41 PM IST
Ayush Jha new delhi
new delhi Published by: Ayush Jha Updated Sun, 20 Jan 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: opposition unity in Kolkata will not be seen in the Lok Sabha elections
Amar ujala Poll - फोटो : Amar Ujala
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों की एकजुटता  दिखाने के लिए शनिवार को कोलकाता में विशाल रैली की। एक मंच पर साथ आए विपक्ष के 15 दलों ने ताल ठोकते हुए केंद्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की हुंकार भरी। 
विज्ञापन


रैली में ममता बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, एकजुट विपक्ष आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा। प्रधानमंत्री कौन होगा, इस पर फैसला चुनाव के बाद होगा। उन्होंने ‘बदल दो, बदल दो, दिल्ली की सरकार बदल दो’ का नारा दिया। भाजपा पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा, राजनीति में शिष्टता होती है लेकिन भाजपा इसका पालन नहीं करती।
विज्ञापन



इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था ' क्या कोलकाता में हुई विपक्षी एकता की रैली का सकारात्मक असर लोकसभा चुनावों में दिखेगा? पोल के जवाब में हमें कुल 3677 वोट मिले। इनमें 57.36 फीसदी (2109 वो़ट) पाठकों ने माना कि कोलकाता में हुई विपक्षी एकता की रैली का सकारात्मक असर लोकसभा चुनावों में नही दिखेगा, जबकि 42.64 फीसदी (1568  वोट) पाठकों ने माना कि कोलकाता में हुई विपक्षी एकता की रैली का सकारात्मक असर लोकसभा चुनावों पर पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed