फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: No job reservation in private sector

अमर उजाला पोलः निजी क्षेत्र में नहीं होना चाहिए आरक्षण 

Wed, 18 Oct 2017 07:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 18 Oct 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: No job reservation in private sector

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि वह निजी क्षेत्र में आरक्षण दिए जाने के खिलाफ हैं। कई राजनेता की ओर से निजी क्षेत्र में एससी-एसटी को आरक्षण देने की मांग करने के सवाल पर उन्होंने यह बयान दिया।

विज्ञापन


निजी क्षेत्र की नौकरियों में कोई आरक्षण नहीं होना चाहिए। उन्होंने माना कि रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। सरकार हर साल 10-12 लाख लोगों को ही रोजगार दे पा रही है जबकि प्रत्येक वर्ष रोजगार चाहने वालों की संख्या करीब 60 लाख है।
विज्ञापन


मालूम हो कि कई पार्टियों के नेता अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों के लिए निजी क्षेत्र में आरक्षण की मांग करते रहे हैं। 

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप नीति आयोग के उपाध्यक्ष के इस बयान से सहमत हैं कि निजी क्षेत्र में आरक्षण नहीं होना चाहिए?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 10054 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 75.41 फीसदी यानि 7582 पाठकों ने माना कि निजी क्षेत्र में आरक्षण नहीं होना चाहिए। जबकि 22.95 पाठकों यानि 2307 फीसदी पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 165 फीसदी यानि 1.64 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed