{"_id":"5b5341ea4f1c1b6f548b5cf7","slug":"amar-ujala-poll-new-changes-to-whatsapp-will-prevent-the-ban-on-fake-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: व्हाट्सएप में किये जा रहे नये बदलावों से फेक न्यूज और भीड़तंत्र पर रोक लगेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: व्हाट्सएप में किये जा रहे नये बदलावों से फेक न्यूज और भीड़तंत्र पर रोक लगेगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Jul 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सएप ने फर्जी खबरों और अफवाहों को रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मैसेजिंग एप ने कोई मैसेज आगे फारवर्ड करने की संख्या सीमित करने के लिए शुक्रवार से एक नए फीचर का परीक्षण शुरू कर दिया है। ऐसा भीड़ हिंसा की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर किया जा रहा है। नई व्यवस्था में किसी भी मैसेज को कोई यूजर अधिकतम पांच चैट ग्रुप या यूजर्स को ही फॉरवर्ड कर पाएगा।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या व्हाट्सएप में किये जा रहे नये बदलावों से फेक न्यूज और भीड़तंत्र पर रोक लगेगी?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 2410 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 60.87 फीसदी (1467 वोट) पाठकों ने माना कि व्हाट्सएप में किये जा रहे नये बदलावों से फेक न्यूज और भीड़तंत्र पर रोक लगेगी। जबकि 39.13 फीसदी (943 वोट) पाठकों ने माना कि व्हाट्सएप में किये जा रहे नये बदलावों से फेक न्यूज और भीड़तंत्र पर रोक नहीं लगेगी।
विज्ञापन