{"_id":"5b86af2042c7924639037e03","slug":"amar-ujala-poll-naxalites-hand-behind-the-internal-violence-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : देश में हो रही आंतरिक हिंसाओं के पीछे नक्सलियों का हाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : देश में हो रही आंतरिक हिंसाओं के पीछे नक्सलियों का हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Aug 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नक्सलियों द्वारा रखे गए एक प्रेशर बम से हुए धमाके में आज आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक कामलोचन कश्यप ने बताया कि यह घटना मिस्त्री गांव में उस वक्त हुई, जब भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक दल स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर तलाश अभियान पर निकला था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गश्ती दल जब गांव के पास जंगल के इलाके में घेराबंदी कर रहा था तभी यह घटना हुई। कश्यप ने कहा कि आईईडी धमाके की वहज से आईटीपीबी की 44वीं बटालियन के दो कांस्टेबल मामूली रूप से घायल हुए हैं। अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया है और घायलों को मोहला के एक अस्पताल में लाया गया जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। कश्यप ने बताया कि इलाके की घेराबंदी की जा रही है।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या देश में हो रही आंतरिक हिंसाओं के पीछे नक्सलियों का हाथ है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 3729 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 64.6 फीसदी (2409 वोट) पाठकों ने माना कि देश में हो रही आंतरिक हिंसाओं के पीछे नक्सलियों का हाथ है। जबकि 35.4 फीसदी (1320 वोट) पाठकों ने माना कि देश में हो रही आंतरिक हिंसाओं के पीछे नक्सलियों का हाथ नहीं है।