फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Mulayam singh should belief on Akhilesh for possitive results in UP elections

अमर उजाला पोल: मुलायम को अखिलेश पर भरोसा रखना चाहिए

Tue, 25 Oct 2016 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 25 Oct 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
 Amar Ujala Poll: Mulayam singh should belief on Akhilesh for possitive results in UP elections
poll

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में मचा बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नाराज हैं तो दूसरी तरफ शिवपाल यादव को मनाने में मुलायम लगे हुए हैं। हालात तो तब बिगड़ गए जब चाचा-भतीजे को एक मंच पर खुली बहस करते हुए देखा गया।

विज्ञापन


इसके बाद नेताजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम अखिलेश को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने अपने भाषण में भाई शिवपाल यादव का खुलकर पक्ष लिया और राम गोपाल का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग चापलूसी कर रहे हैं। मुलायम ने शिवपाल और अमर सिंह का खुलकर पक्ष लेते हुए कहा कि इनके बारे में बुरा नहीं सुन सकता। 
विज्ञापन


पार्टी में उठे विवाद पर अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से सवाल करके उनकी राय जानने की कोशिश की। सवाल है कि  सपा में सियासी संग्राम रोकने के लिए मुलायम को क्या करना चाहिए? इसके लिए पाठकों को तीन विकल्प दिए गए। पहला खुद मुख्‍यमंत्री बनें, दूसरा शिवपाल को कमान दें और तीसरा अखिलेश पर भरोसा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल  7,626 पाठकों ने इस ऑनलाइन पोल में हिस्सा लिया। इसमें सबसे अधिक  66.75 फीसदी यानी 5,090 पाठकों ने तीसरे विकल्प को चुना है। इनका मानना है कि अगर सपा को विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करना है तो वह अखिलेश यादव पर भरोसा रखे। वहीं 28.35 फीसदी यानी 2,162 पाठकों ने माना कि अखिलेश-शिवपाल के झगड़े से पार्टी की छवि पर असर पड़ रहा है, इसलिए मुलायम को खुद मुख्यमंत्री का दावेदार बन जाना चाहिए। 4.9 फीसदी यानी 374 पाठकों ने माना कि शिवपाल को कमान दे दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed