फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Mamata Banerjee will not be able to make Third Front for 2019 Lok Sabha elections

अमर उजाला पोल: तीसरा मोर्चा बनाने में कामयाब नहीं हो पाएंगी ममता

Wed, 28 Mar 2018 07:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Mar 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Mamata Banerjee will not be able to make Third Front for 2019 Lok Sabha elections
Amar ujala Poll

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिशें लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली दौरे पर हैं। वह एक के बाद एक नेताओं से मिल रही हैं। लोकसभा चुनाव से पहले तीसरे मोर्चे की कवायद में जुटी ममता बनर्जी पिछले कुछ दिनों में कई नेताओं से मिल चुकी हैं। उनकी यह मुलाकातें 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ तीसरा मोर्चा तैयार करने की रणनीति का ही हिस्सा माना जा रहा है। 

विज्ञापन


ममता बनर्जी मंगलवार को एनसीपी के मुखिया शरद पवार, शिवसेना सांसद संजय राउत और लालू यादव की पुत्री और आरजेडी से राज्यसभा सांसद मीसा भारती सहित 10 विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। जब ममता से इन मुलाकातों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही चुटीले अंदाज में कहा कि जब राजनीति के लोग मिलते हैं तो वह राजनीति पर ही बातें करते हैं। इसमें छुपाने वाला कुछ भी नहीं है। उन्होंने बातों- बातों में लोगों को यह बता दिया कि 2019 का लोकसभा चुनाव मजेदार होने वाला है। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या तीसरा मोर्चा बनाने में कामयाब हो पाएंगी ममता?'

पोल के जवाब में हमें कुल 3,072 वोट मिले। इनमें 35.51 फीसदी (1,091 वोट) पाठकों ने माना कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीसरा मोर्चा बनाने में कामयाब हो पाएंगी, जबकि 64.49 फीसदी (1,981 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि ममता बनर्जी तीसरा मोर्चा बनाने में कामयाब नहीं हो पाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed