{"_id":"58ac2d434f1c1b9954b24079","slug":"amar-ujala-poll-main-issues-are-being-neglected-in-cursing-each-other-in-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: यूपी चुनाव में जुमलेबाजी के चक्कर में छूट रहे हैं असल मुद्दे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: यूपी चुनाव में जुमलेबाजी के चक्कर में छूट रहे हैं असल मुद्दे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चुनावी दंगल में सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने में लगी हुई हैं। इस बीच पार्टियों के बड़े नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब मोदी, माया, राहुल और अखिलेश ने लगातार रैलियां की। जहां पीएम मोदी ने अपनी रैली में माया और अखिलेश पर निशाना साधा, तो वहीं माया सुल्तानपुर में अपने वोटरों को लुभाती हुईं दिखी। इतना ही नहीं माया ने पीएम मोदी को दलित विरोध तक कह डाला।
विज्ञापन
वहीं यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुजरात सरकार के विज्ञापन पर हमला बोला और पीएम मोदी की खिंचाई की। कुल मिलाकर एक दूसरे पर जुबानी हमला करने में कोई पीछे नहीं रहा और इनके चुनावी भाषण से असल मुद्दे गायब रहे। इसी पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल किया। इस ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा, क्या राजनेताओं की जुमलेबाजी के चक्कर में असल मुद्दे पीछे छूट रहे हैं?
विज्ञापन
पहले दिन कुल 9,156 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। सबसे अधिक 93.38 फीसदी (8,550) पाठकों ने जवाब दिया कि हां आपसी जुमलेबाजी की वजह से असल मद्दे पीछे छूट रहे हैं। 5.22 फीसदी (478) पाठकों की नजर में पार्टियां की जुलमेबाजियों के साथ-साथ असल मुद्दों पर भी ध्यान दे रही हैं। वहीं 1.40 फीसदी (128 ) पाठकों ने जवाब देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन