फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll: lg decision to ask manish sisodia to return from finland tour was abslutely right

अमर उजाला पोल: सिसोदिया को विदेश दौरे से बुलाने का LG का आदेश सही

Sun, 18 Sep 2016 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 18 Sep 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll: lg decision to ask manish sisodia to return from finland tour was abslutely right
दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया से हाहाकार के बीच उपराज्यपाल नजीब जंग ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फिनलैंड दौरे से वापस बुला लिया। एलजी के इस फैसले से विवाद खड़ा हो गया। केजरीवाल सरकार ने एसजी के इस फैसले को केंद्र के दबाव में लिया गया फैसला बताया।
विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एलजी पर पलटवार करते हुए कहा कि मनीष सिसो‌दिया को बुलाने की क्या जरूरत है जब मैं काम ना करूं तो सीएम या डिप्टी सीएम को बुलाएं। वहीं कपिल मिश्रा ने कहा कि अब दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक शनिवार और ‌रविवार को भी खुलेंगे तो एलजी से भी गुजारिश है कि वो भी अपना दफ्तर शनिवार और रविवार भी खोलें और काम करें।
विज्ञापन


एलजी के इस आदेश से एक बार फिर केजरीवाल सरकार और एलजी आमने-सामने आते दिख रहे है। अमर उजाला ने इसी मुद्दे पर अपने पाठकों से रायशुमारी की। अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठको से पूछा कि, 'सिसोदिया को विदेश दौरे से वापस बुलाने का LG नजीब जंग का आदेश सही है?' इस पोल में करीब 4 हजार पाठकों ने हिस्सा लिया। सर्वाधिक पाठकों की यही राय थी कि हां, सिसोदिया को विदेश दौरे से वापस बुलाने का एलजी का आदेश सही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल में पाठकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला-हां, एलजी का आदेश सही है, दूसरा-नहीं, एलजी का यह आदेश सही नहीं था। कुल शामिल 3,744 पाठकों में से 2,371 पाठक यानी 63.33 फीसदी ने कहा कि सिसोदिया को विदेश दौरे से वापस बुलाने का एलजी का आदेश सही था।


पोल में शामिल 1,268 पाठक यानी 33.87 फीसदी ने कहा कि नहीं, सिसोदिया को यूं विदेश दौरे से बुलाने का एलजी का यह फैसला सही नहीं था। वहीं पोल में शामिल 105 यानी 2.8 फीसदी पाठकों ने कहा कि वो इस मामले में कुछ कह नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed