{"_id":"5b40d1684f1c1b08278b5135","slug":"amar-ujala-poll-law-commission-recommends-legalising-sports-betting-is-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: कुछ खेलों के लिए सट्टेबाजी को कानूनी बनाया जाना सही","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: कुछ खेलों के लिए सट्टेबाजी को कानूनी बनाया जाना सही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Jul 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगली बार यदि आपका मन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में महेंद्र सिंह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट से लगने वाले छक्के पर सट्टा लगाने का हो तो ये काम पुलिस से छिपाकर नहीं करना होगा। केंद्रीय लॉ कमीशन ने क्रिकेट समेत सभी खेलों पर जुए और सट्टेबाजी को कानूनी मान्यता देने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
लॉ कमीशन ने परोक्ष व अपरोक्ष टैक्स सिस्टम के तहत जुआ खेलने व सट्टेबाजी करने को मान्यता देकर इसे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को आकर्षित करने का जरिया बनाने की सिफारिश की है। लॉ कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में दिया है कि संसद इसे कानूनी बनाने के लिए संविधान के अनुच्छेद 249 या 252 के तहत कानून बना सकती है।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या कुछ खेलों के लिए सट्टेबाजी को कानूनी बनाया जाना सही है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 2537 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 52.66 फीसदी (1336 वोट) पाठकों ने माना कि कुछ खेलों के लिए सट्टेबाजी को कानूनी बनाया जाना सही है। जबकि 47.34 फीसदी (1201 वोट) पाठकों ने माना कि कुछ खेलों के लिए सट्टेबाजी को कानूनी बनाया जाना सही नहीं।