{"_id":"59fc7ee94f1c1b7a548bab75","slug":"amar-ujala-poll-kamal-hasan-hindu-terror-remark-is-not-a-reality","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: हिंदू आतंकवाद पर कमल हासन का बयान गलत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: हिंदू आतंकवाद पर कमल हासन का बयान गलत
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 04 Nov 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
लोकप्रिय फिल्म अभिनेता कमल हासन ने कहा है कि हिंदू आतंकवाद अब वास्तविकता बन चुका है। राजनीति में एंट्री की अटकलों के बीच हासन के इस बयान के बाद बवाल मच गया। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू संगठन अपने अंदर इस अतिवाद की मौजूदगी से इनकार नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
उनके इस विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा है कि हासन नैतिक रूप से भ्रष्ट हो चुके हैं। इसलिए उनके इस आरोप को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
‘आनंद विकतन’ नामक साप्ताहिक समाचार पत्र में अपने नियमित कॉलम में हासन ने लिखा है, ‘गुजरे जमाने में हिंदू दक्षिणपंथी अन्य धार्मिक समूहों के साथ अपने विवादों पर सिर्फ बौद्धिक बहस किया करते थे, लेकिन जैसे ही यह तरीका नाकाम होने लगा, वे बाहुबल का सहारा लेने लगे और अब उन्होंने हिंसा का रास्ता अख्तियार कर लिया है। अब हिंदू दक्षिणपंथी दूसरे समूहों के अतिवाद पर उंगली नहीं उठा सकते हैं क्योंकि उनके अंदर भी इसी तरह के तत्व मौजूद हैं।’
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'कमल हासन ने कहा है कि हिंदू आतंकवाद हकीकत बन चुका है, क्या उनका यह बयान सही है?
इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 12107 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 26.08 फीसदी यानि 3157 पाठकों ने माना कि उनका यह बयान सही है। जबकि 71.49 फीसदी पाठक यानि 8655 लोगों का कहना है कि कमल हासन का यह बयान सही नहीं है। वहीं, 2.44 फीसदी यानि 295 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।