{"_id":"59a57a2e4f1c1bee278b45d4","slug":"amar-ujala-poll-it-is-possible-to-buy-the-aap-mlas","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः पाठकों ने माना आप के विधायकों को खरीदना मुमकिन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः पाठकों ने माना आप के विधायकों को खरीदना मुमकिन
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Tue, 29 Aug 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई चुनावों में हार का सामना करने के बाद अपने साख बचाने में दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने बवाना विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शानदार जीत हासिल करने में सफल रही। वहीं, आप ने दूसरे नंबर पर रही बीजेपी से 24 हजार से ज्यादा वोटों से आगे रहकर जीत पक्की की।
विज्ञापन
जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके विधायकों जैसा कोई नहीं, कोई उन्हें नहीं खरीद सकता। कुल मतदान में आप का वोट शेयर 45.39 फीसदी रहा है। वहीं, दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी को कुल 59,886 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहने वाली बीजेपी को 35,834 वोट तो तीसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 31,919 वोट मिले थे।
विज्ञापन
इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदा नहीं जा सकता है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस बयान से सहमत हैं?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 13,232 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में 41.46 फीसदी यानि 5,486 पाठक अरविंद केजरीवाल के बयान से सहमत हुए। जबकि 54.3 फीसदी यानि 7,185 पाठकों ने माना कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदा जा सकता है और केजरीवाल के बयानों से सहमत नहीं हुए। वहीं, 4.24 फीसदी यानि 561 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।