{"_id":"5c98e772bdec2213f32f78ce","slug":"amar-ujala-poll-it-is-a-wrong-decision-of-congress-to-give-ticket-to-karti-chidambaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : सीबीआई और ईडी की जांच में घिरे कार्ति को टिकट देना कांग्रेस का गलत कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : सीबीआई और ईडी की जांच में घिरे कार्ति को टिकट देना कांग्रेस का गलत कदम
Mon, 25 Mar 2019 08:06 PM IST
प्रियमवदा सहाय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियमवदा सहाय
Updated Mon, 25 Mar 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति में भ्रष्टाचार का मुद्दा हमेशा हावी रहता है। हालांकि वादे और दावे कितने भी किए जाएं भ्रष्ट व्यक्ति राजनीति में अपनी जगह ढूंढ की लेते हैं। सत्ता पाने के लिए और वोट अपनी ओर खींचने के लिए राजनीतिक दल भी ऐसे लोगों को टिकट दे देती हैं। अब यह मुद्दा उठा है पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को लेकर। दरअसल कार्ति को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में टिकट दिया है और कार्ति के खिलाफ फिलहाल सीबीआई और ईडी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में अमर उजाला ने अपने पाठकों से सवाल पूछा था कि क्या सीबीआई और ईडी की जांच में घिरे कार्ति चिदंबरम को टिकट देकर कांग्रेस ने सही किया? इसके जवाब में कुल 4315 वोट पड़े। इनमें से 72.77 फीसद लोगों ने कहा कि कांग्रेस ने कार्ति को टिकट देकर गलत किया है तो 27.23 फीसद लोदों ने माना कि कांग्रेस का कार्ति को टिकट देना सही कदम है।
विज्ञापन