{"_id":"5a2aa1e94f1c1bc9678c0a59","slug":"amar-ujala-poll-indian-society-affected-in-the-name-of-love-jihad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल : लव जेहाद के नाम पर ISIS की तरह बर्बर हो रहा समाज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल : लव जेहाद के नाम पर ISIS की तरह बर्बर हो रहा समाज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Fri, 08 Dec 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव जेहाद के नाम पर राजस्थान के राजसमंद में दर्दनाक और निर्मम वीडियो सामने आया है। आरोपी ने अफराजूल नाम के एक मुस्लिम शख्स पर कुदाल से कई वार करने के बाद उसके शव को जला दिया। इस दर्दनाक मंजर का आरोपी ने वीडियो भी बनवाया जिसके बाद यह इंटरनेट पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
वीडियो में आरोपी यह कहते हुए नजर आ रहा है कि अगर भारत में लव जिहाद खत्म नहीं हुआ तो हर भारतीय का यही हाल होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए हत्या के वीडियो के कारण पुलिस के हाथ-पांच फूले हुए हैं। इस निर्मम हत्या केस में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं किसी भी समुदाय में अशांति नहीं फैले इसके लिए राजसमंद में समझाइश के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'लव जेहाद के नाम पर क्या हमारा सामाज ISIS की तरह बर्बरता पर उतारू हो गया है? सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 7472 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 62.54 फीसदी (4673 वोट) ने माना सामाज ISIS की तरह बर्बरता पर उतारू हो गया है। जबकि 34.05 फीसदी पाठक (2544 वोट) ने माना ऐसा नहीं है। वहीं, 3.41 फीसदी (255 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।