{"_id":"5c90fc91bdec2214435fb5bc","slug":"amar-ujala-poll-indian-army-help-should-be-taken-for-control-of-naxalites-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: नक्सलियों पर नियंत्रण के लिए सेना की मदद ली जानी चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: नक्सलियों पर नियंत्रण के लिए सेना की मदद ली जानी चाहिए
Tue, 19 Mar 2019 07:58 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Tue, 19 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों ने सोमवार को आईईडी ब्लास्ट कर सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाया। इस हमले में सीआरपीएफ के एक हेड कांस्टेबल शहीद होने के साथ ही पांच घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर अस्पताल पहुंचाया गया। तीन जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें छह जवान घायल हो गए। सीआरपीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या देश में नक्सलियों पर नियंत्रण के लिए सेना की मदद ली जानी चाहिए?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 4,257 वोट मिले। इनमें 88.82 फीसदी (3,781 वोट) पाठकों ने माना कि देश में नक्सलियों पर नियंत्रण के लिए सेना की मदद ली जानी चाहिए, जबकि 11.18 फीसदी (476 वोट) पाठकों ने कहा कि देश में नक्सलियों पर नियंत्रण के लिए सेना की मदद नहीं ली जानी चाहिए।
विज्ञापन