फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Incidents of crowded violence are increasing due to unemployment in India

अमर उजाला पोल: भारत में बेरोजगारी की वजह से बढ़ रही हैं भीड़ हिंसा की घटनाएं

Sun, 26 Aug 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Aug 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Incidents of crowded violence are increasing due to unemployment in India

सोशल मीडिया पर अफवाह के कारण भीड़ द्वारा की जा रही हत्या पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। साथ ही उसने कहा कि ऐसा लगता है किसी को इसकी चिंता ही नहीं है। न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और यू यू ललित की पीठ ने सोशल मीडिया पर यौन अपराध के वीडियो को ब्लॉक करने की मांग वाली याचिका पर यह टिप्पणी की। पीठ ने कहा, ‘इन दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह की सामग्री आ रही हैं। लोगों को मारा जा रहा है और किसी को इसकी फिक्र नहीं है।'

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान गूगल, याहू इंडिया प्राइवेट लि., माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन इंडिया प्राइवेट लि., फेसबुक आयरलैंड लि. और व्हाट्सएप की ओर से पेश वकील ने पीठ को बताया कि इस मामले की प्रगति रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया है।
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप भी मानते हैं कि भारत में बेरोजगारी की वजह से भीड़ हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 4212 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 52.66 फीसदी (2218 वोट) पाठकों ने माना कि भारत में बेरोजगारी की वजह से भीड़ हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। जबकि 47.34 फीसदी (1994 वोट) पाठकों ने माना कि भारत में बेरोजगारी की वजह से भीड़ हिंसा की घटनाएं नहीं बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed