फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Impact will be on china if india and japan will be together

अमर उजाला पोलः भारत और जापान के साथ होने का असर चीन पर पड़ेगा

Sat, 19 Aug 2017 08:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Sat, 19 Aug 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Impact will be on china if india and japan will be together
अमर उजाला पोल

डोकलाम में चीन और भारत के बीच जारी गतिरोध की कूटनीतिक लड़ाई में चीन अब पिछड़ने लगा है। डोकलाम की स्थिती को लेकर अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया ने भारत का खुलकर सपोर्ट कियाा है। साथ ही जापान ने भी डोकलाम में चीन की मौजूदा स्थिति से छेड़छाड़ की कोशिश को गलत ठहराया है और भारत के पक्ष में समर्थन किया है।

विज्ञापन


चीन के पड़ोसी देश भी डोकलाम में भारतीय सैनिकों की तैनाती के बाद चीन की हेकड़ी ढीली होने से राहत महसूस कर रहे हैं। खासकर विएतनाम, फिलीपींस समेत कई देश इस पर लगातार निगाह बनाए हैं। हालांकि, रूस ने अपना तटस्थ रवैया बनाए रखा है, लेकिन चीन के ऊपर लगातार डोकलाम में उसकी भूमिका को लेकर वैश्विक दबाव बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'डोकलाम विवाद पर जापान के साथ आने और भारत के रुख का असर चीन पर पड़ेगा?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 11,543 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 86.77 फीसदी यानि 10,016 पाठकों ने माना कि जापान के साथ आने से भारत के रुख का असर चीन पर पड़ेगा। जबकि  10.72 फीसदी यानि 1,237 पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 2.51 फीसदी यानि 290 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed