फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala poll: if kejriwal will fight as CM candidate in punjab it will cheat with delhi's people

अमर उजाला पोल: केजरीवाल को पंजाब का सीएम कैंडिडेट बनाया जाना दिल्ली वालों से धोखा

Wed, 11 Jan 2017 07:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Jan 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala poll: if kejriwal will fight as CM candidate in punjab it will cheat with delhi's people

आगामी पंजाब चुनाव के लिए पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी बीच दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक घोषणा करके दिल्ली वालों को चौंका दिया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब से पार्टी के सीएम उम्मीदवार होंगे। ये बड़ा ऐलान उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए किया।

विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने बात को घुमा दिया और कहा कि जो भी आप की तरफ से सीएम बने उसकी जिम्मेदारी केजरीवाल की ही होगी। उन्होंने कहा कि मुझसे कई बार पूछा गया क‌ि पंजाब में  'आप' का सीएम कैंडिडेट कौन होगा तो ये मान कर चलें कि पंजाब के सीएम केजरीवाल ही होंगे।
विज्ञापन


सिसोदिया के ऐलान के बाद ही ये बात सामने आ गई कि केजरीवाल के उस वादे का क्या जो उन्होंने दिल्ली में जीत के पर्चे को लहराने के बाद किया था। वादे के मुताबिक उन्होंने कहा था कि वे अगले पांच साल तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहेंगे। अब एक सवाल उठ रहा है कि क्या केजरीवाल अपने वादे से बदल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल किया। पोल में सवाल पूछा, 'क्या केजरीवाल को पंजाब का सीएम कैंडिडेट बनाया जाना दिल्ली के वोटरों के साथ धोखा है?' पोल में कुल  9,772 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 74.65 फीसदी यानि 7,295 पाठकों ने माना कि केजरीवाल को पंजाब का सीएम कैंडिडेट बनाया जाना दिल्ली वालों से धोखा है। 23.36 फीसदी यानि 2,283 पाठकों ने माना कि केजरीवाल भ्रष्टाचार की लड़ाई के खिलाफ अगर उम्मीदवार बनते हैं तो यह गलत नहीं होगा। वहीं 1.99 फीसदी यानि 194 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed