फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Grand alliance can be fruitful for SP in UP Election 2017

अमर उजाला पोल: सपा के लिए यूपी में संजीवनी साबित होगा महागठबंधन

Sun, 06 Nov 2016 09:37 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Nov 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Grand alliance can be fruitful for SP in UP Election 2017
पारिवारिक कहल से जूझ रही समाजवादी पार्टी के लिए महागठबंधन संजीवनी बूटी साबित हो सकता है। अमर उजाला के पाठकों की कुछ ऐसी ही राय है। अमर उजाला ने अपने पोल में पाठकों से पूछा कि क्या महागठबंधन के सहारे सपा यूपी चुनाव में जीत हासिल कर सकती है? इस सवाल के जवाब में 7452 पाठकों ने अपनी राय जाहिर की। पोल में भाग लेने वाले 61.12 प्रतिशत (4555) पाठकों ने कहा कि महागठबंधन से समाजवादी पार्टी को सत्ता में वापसी का मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन


वहीं, 2745 (36.84 प्रतिशत) पाठकों की राय है कि महागठबंधन करने के बावजूद सपा के हाथ में प्रदेश की सत्ता की चाभी दोबारा नहीं आएगी। महज 2.04 यानी 152 लोगों की राय है कि इस बारे में फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार चुनाव में महागठबंधन को एनडीए के खिलाफ जीत हासिल हुई थी और नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने में सफल हुए थे। हालांकि सीटों के बटवारे को लेकर अंतिम वक्त में सपा बिहार में हुए महागठबंधन से बाहर हो गई थी। इसके बाद उसने बिहार चुनाव में अपने उम्मीदवार चुनाव में उतारे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जब तक महागठबंधन की अंतिम और आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हो जाती है तब तक इस बारे में कयास ही लगाए जा सकते हैं, लेकिन जनता को लगता है कि महागठबंधन से सपा को फायदा होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed