फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala poll: everything is fine between akhilesh and mulayam now

अमर उजाला पोल: अखिलेश-मुलायम के बीच हो गई सुलह

Tue, 07 Feb 2017 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Feb 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala poll: everything is fine between akhilesh and mulayam now

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी से राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने साफ कर दिया की पार्टी में कोई झगड़ा नहीं है। सोमवार को उन्होंने साफ कर दिया कि वे पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। दरअसल, मुलायम को कई बार अपने स्टैंड बदलते हुए देखा, लेकिन इस बार उन्होंने मीडिया के आगे साफ कर दिया कि वे पार्टी  के लिए जोरों से प्रचार करेंगे।

विज्ञापन


मुलायम सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव यूपी के सीएम बनेंगे और समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। मुलायम सिंह ने कहा कि वह जल्द ही पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। मुलायम के इस बयान के बाद देखा जा रहा है कि पार्टी में कलह खत्म हो गई है।
विज्ञापन


इसी पर अमर उजाला ने पोल किया और सवाल पूछा कि  क्या अब ये माना जाए‌ कि अखिलेश और मुलायम के बीच सबकुछ सुलझ गया है? पोल में कुल 7,842 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 51.26 फीसदी (4,020) पाठकों ने माना है कि अखिलेश और मुलायम के बीच सबकुछ सुलझ गया है। वहीं 41.84 फीसदी (3,281) पाठकों कहते है कि मुलायम ने दबाव में ये बयान दिया है। जबिक 6.90 फीसदी (541) पाठकों ने इस विषय पर कुछ कहन में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed