{"_id":"5c4dc36bbdec224e364f960b","slug":"amar-ujala-poll-central-investigative-agencies-are-used-for-political-benifits","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: केंद्रीय जांच एजेंसियों का राजनीतिक दुरुपयोग किया जाता है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: केंद्रीय जांच एजेंसियों का राजनीतिक दुरुपयोग किया जाता है
Sun, 27 Jan 2019 08:12 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 27 Jan 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों की दहलीज पर देश में एक नई बहस छिड़ गई है। खासतौर से विपक्षी दलों और एनडीए के विरोध में खड़ी हुई राजनीतिक पार्टियों का आरोप है कि भाजपा सीबीआई-ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद लेकर '2019' का लोकसभा चुनाव फतह करना चाहती है। आने वाले दिनों में विपक्ष के कई नेताओं के यहां जांच एजेंसियों के छापे देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल कांग्रेस पार्टी, सपा-बसपा, आप, टारगेट पर हैं।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था ' क्या केंद्रीय जांच एजेंसियों का राजनीतिक दुरुपयोग किया जाता है?
पोल के जवाब में हमें कुल 6380 वोट मिले। इनमें 70.56 फीसदी (4502 वोट) पाठकों ने माना कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का राजनीतिक दुरुपयोग किया जाता है, जबकि 29.44 फीसदी (1878 वोट) पाठकों ने माना कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का राजनीतिक दुरुपयोग नहीं किया जाता है।
विज्ञापन