{"_id":"5abe44094f1c1bce618b4790","slug":"amar-ujala-poll-cbse-should-now-change-its-exam-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: CBSE को अब अपनी परीक्षा प्रणाली में बदलाव कर लेना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: CBSE को अब अपनी परीक्षा प्रणाली में बदलाव कर लेना चाहिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 30 Mar 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll
10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आने के बाद छात्रों में रोष ही नहीं है बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षक भी बहुत निराश हैं। जानकारी के मुताबिक सभी परीक्षा केंद्रों पर पेपर तीन वर्जन्स में नहीं बल्कि केवल एक प्रश्नपत्र ही भेजे गए थे, जिसकी वहज से पेपर लीक करना आसान हो गया। बता दें कि सीबीएसई को फुलप्रूफ सिस्टम माना जाता है लेकिन इस वाकये के बाद सीबीएसई पर अपनी परीक्षा प्रणाली में दोबारा विचार किए जाने का दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या सीबीएसई को अब अपनी परीक्षा प्रणाली में बदलाव कर लेना चाहिए?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 1,965 वोट मिले। इनमें 89.82 फीसदी (1,765 वोट) पाठकों ने माना कि सीबीएसई को अब अपनी परीक्षा प्रणाली में बदलाव कर लेना चाहिए, जबकि 10.18 फीसदी (200 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि सीबीएसई को अपनी परीक्षा प्रणाली में बदलाव नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन