फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: CBI should investigate Kathua Gangrape Case

अमर उजाला पोल: पाठकों की राय- कठुआ गैंगरेप मामले की CBI करे जांच

Thu, 19 Apr 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Apr 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: CBI should investigate Kathua Gangrape Case

रेप की बढ़ती घटनाओं पर देश भर से गुस्से की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में कठुआ गैंगरेप पर आक्रोशित लोगों का विश्वास सीबीआई जांच पर है या नहीं, इस राय को साफ करने के लिए अमर उजाला डॉट कॉम ने पोलिंग की। आपको इस पोल के नतीजों से हैरानी होगी, क्योंकि विपक्ष के आरोपों और तमाम खबरों के चलते सीबीआई जांच पर पहले ही कई सवाल खड़े हुए हैं। लेकिन बावजूद इसके लोगों में न्याय के लिए अभी भी सीबीआई का भरोसा जिंदा है। 

विज्ञापन


बुधवार को पूछे गए सवाल 'क्या आपको लगता है कि निष्पक्ष जांच के लिए कठुआ गैंगरेप मामले को सीबीआई को सौंपना चाहिए?' पर पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस सवाल पर 3,262 पाठकों ने अपनी राय हमें भेजी है। लेकिन ये बात साफ है कि लोगों का भरोसा सीबीआई जांच के पक्ष में है। 87.8% लोगों ने पूछे गए इस सवाल पर अपना उत्तर हां में दिया है। वहीं 12.2% लोगों का विश्वास सीबीआई के विरोध में है। 
विज्ञापन


रेप के मामलों में घटना बड़ी-छोटी होने का हम कोई मूल्यांकन नहीं करते। कठुआ पर आंदोलित हुए लोगों द्वारा उठ रही मांगों से ये सवाल जरूरी था। जिसमें पाठकों की सहभागिता से ये एक सकारात्मक कोशिश हो सकती है। अमर उजाला पोल के साथ आप जुड़े रहें क्योंकि आपकी राय से ही देश को मिलेगी नई दिशा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed