फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala poll CAA should be implemented as looking at situations in Afghanistan public opinion

अमर उजाला पोल: अफगानिस्तान में हालात के चलते जरूरी हो गया है नागरिकता संशोधन कानून लागू करना, जानिए जनता की राय

Mon, 23 Aug 2021 09:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 23 Aug 2021 09:22 PM IST
सार

80.28 फीसदी लोगों ने माना है कि अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के मद्देनजर भारत में सीएए यानी नागरिकता संशोधन कानून को लागू करना जरूरी हो गया है।

विज्ञापन
Amar Ujala poll CAA should be implemented as looking at situations in Afghanistan public opinion
अमर उजाला पोल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता हासिल करने के बाद वहां के हालात बेहद संवेदनशील हो गए हैं। कट्टर इस्लामी विचारधारा रखने वाले तालिबान के शासन में अफगानी ही नहीं रहना चाहते हैं। वहीं, अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत में एक बार फिर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर चर्चा की शुरुआत हो गई है। अमर उजाला पोल में हमने अपने पाठकों से सवाल पूछा था कि क्या अफगानिस्तान में मौजूदा हालात को देखते हुए भारत में नागरिकता संशोधन कानून लागू करना जरूरी हो गया है? 

विज्ञापन


इस सवाल के जवाब में 80.28 फीसदी लोगों ने इससे समर्थन में वोट किया और केवल 19.72 फीसदी लोगों ने असहमति जताई। बता दें कि सीएए में भारत के पड़ोसी देशों में रहने वाले अल्पसंख्यकों (हिंदू, बौद्ध, जैन, पारसी, सिख और ईसाई) को यहां की नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है। वर्तमान कानून के अनुसार किसी को भारत की नागरिकता लेने के लिए कम से कम 11 साल के लिए यहां रहना होता है। लेकिन, संशोधित कानून में अल्पसंख्यकों के लिए इस समय सीमा को छह साल किए जाने का प्रावधान है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री पुरी ने भी दिया था कानून की जरूरत पर जोर
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी बीते दिनों अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के चलते बने हालात को देखते हुए भारत में नागरिकता संशोधन कानून को बहुत जरूरी बताया था। पुरी ने एक ट्वीट में लिखा था, 'हमारे अस्थिर पड़ोस में (अफगानिस्तान) हालिया घटनाक्रम और हिंदू व सिख समुदाय के लोग जिस तरह के कष्टकारी समय से गुजर रहे हैं, यह बताते हैं कि नागरिकता संशोधन कानून लागू करना कितना जरूरी है।' बता दें कि भारत में इस कानून को लेकर जबरदस्त विरोध हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed