फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: By warning cigarette packet or increasing its size Consumption will not decrease

अमर उजाला पोल: सिगरेट के पैकेट पर चेतावनी लगाने या उसका आकार बढ़ाने से नहीं आएगी इसकी खपत में कमी

Tue, 17 Jul 2018 08:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Jul 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: By warning cigarette packet or increasing its size Consumption will not decrease

सुप्रीम कोर्ट ने तंबाकू उत्पाद को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना पर सोमवार को रोक लगाने से मना कर दिया। केंद्र ने तंबाकू संबंधित पैकेट्स पर चित्रात्मक चेतावनी देने के संबंध में अधिसूचना जारी की थी। कोर्ट ने सरकार के उस निर्णय पर भी रोक लगाने से मना कर दिया है जिसमें जो लोग तंबाकू छोड़ने चाहते हैं उनकी मदद के लिए एक हेल्पलाइन बनाई जाएगी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सिगरेट और तंबाकू उत्पाद (पैकेजिंग और लेबलिंग) कानून, 2008 में अप्रैल में संशोधन किया था। जिसके कारण सितंबर से भारत में सिगरेट और तंबाकू उत्पादों के नए पैकेट पर एक हेल्पलाइन नंबर लिखा जाएगा और उसके साथ ही चित्रात्मक और लिखित चेतावनी जारी की जाएगी। यह चेतावनी पैकेट के 85 प्रतिशत हिस्से को कवर करेगी। इसके अलावा कैंसर पीड़ित लोगों को भी इसमें प्रदर्शित किया जाएगा। केंद्र द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पैकेट पर बड़े-बड़े शब्दों में यह लिखित चेतावनी देनी होगी, 'तंबाकू की वजह से दर्दनाक मौत होती है' और 'तंबाकू की वजह से कैंसर होता है'। यह चेतावनी लाल रंग के बैकग्राउंड में सफेद अक्षरों से लिखी होगी। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या सिगरेट के पैकेट पर चेतावनी लगाने या उसका आकार बढ़ाने से इसकी खपत कम हो जाएगी?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 3,533 वोट मिले। इनमें 81.29 फीसदी (2872 वोट) पाठकों ने माना कि सिगरेट के पैकेट पर चेतावनी लगाने या उसका आकार बढ़ाने से इसकी खपत में कमी नहीं आएगी, जबकि 18.71 फीसदी (661 वोट) पाठकों ने कहा कि सिगरेट के पैकेट पर चेतावनी लगाने या उसका आकार बढ़ाने से इसकी खपत कम हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed