{"_id":"58c3e2604f1c1b1574dc59fb","slug":"amar-ujala-poll-bjp-will-make-govt-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 65 फीसदी लोगों ने माना यूपी में बनेगी बहुमत की सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 65 फीसदी लोगों ने माना यूपी में बनेगी बहुमत की सरकार
amarujala.com {written by: Abhishek}
Updated Sat, 11 Mar 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
Amarujala poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 मार्च को अमर उजाला ने ऑनलाइन पाठकों से सवाल पूछा कि क्या इस बार यूपी में बहुमत की सरकार बनेगी? इस पोल में 18206 लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें से हां पर 66.15% यानि 12043 पाठकों ने मुहर लगाई। वहीं 29.88% यानि 5440 पाठकों ने नहीं विकल्प को चुना। 3.97% यानि 723 पाठकों ने कह नहीं सकते पर मुहर लगाई।
विज्ञापन
अमर उजाला के पोल से साबित हो गया कि जनता अपना फैसला बहुमत की सरकार बनाने की दी थी। क्योंकि राज्य में बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की है। राज्य की 403 सीटों में से 325 सीटों पर जीत दर्ज की है। करारी हार के बाद अखिलेश यादव ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि आने वाली सरकार हमसे बेहतर काम करें और जब तक ऐसा नहीं होता है हमारा काम बोलेगा। उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रखने के संकेत दिए और कहा कि ये अच्छा है कि दो युवा नेता साथ आए हैं।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री पद के लिए नेता का चुनाव रविवार शाम को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग्यता के आधार पर मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा। उऩ्होंने कहा कि यूपी का सीएम मैं नहीं बनूंगा, लेकिन पहली बैठक में मध्यम वर्ग के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पार्टी मुख्यालय आएंगे और उनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन