{"_id":"5a294ba34f1c1b4c528b8011","slug":"amar-ujala-poll-bipin-rawat-is-right-indian-army-affected-by-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 80 फीसदी लोगों की राय- भारतीय सेना में हो रही राजनीति की घुसपैठ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 80 फीसदी लोगों की राय- भारतीय सेना में हो रही राजनीति की घुसपैठ
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Thu, 07 Dec 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि सेना को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। बुधवार को दिल्ली में यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम में जनरल रावत ने कहा 'पिछले कुछ दिनों से सेना के राजनीतिकरण की कोशिश हो रही है। इससे बचना जरूरी है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, सेना का राजनीतिकरण देश के लोकतांत्रिक ताने बाने के लिए किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। सेना को राजनीति से लंबी दूरी बनाकर रखनी होगी। जनरल रावत ने सेना के राजनीतिक इस्तेमाल पर उठे सवाल के जवाब में ये बात कही।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि भारतीय सेना में राजनीति की घुसपैठ हो रही है? सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 8944 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 79.96 फीसदी (7152 वोट) ने माना सेना में राजनीति की घुसपैठ हो रही है। जबकि 15.91 फीसदी पाठक (1423 वोट) लोगों ने कहा कि सेना में घुसपैठ नहीं हो रही। वहीं, 4.13 फीसदी (369 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।