फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: Bihar Government on the back foot AFTER hit and run case

अमर उजाला पोल: बिहार में बच्चों को कुचलने की घटना के बाद राज्य सरकार बैकफुट पर आ गई है

Wed, 28 Feb 2018 07:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Feb 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: Bihar Government on the back foot AFTER hit and run case

बिहार के मुजफ्फरपुर में पिछले दिनों स्कूल परिसर में एक अनियंत्रित गाड़ी के घुसने से 33लोग घायल हो गए जबकि नौ बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से आहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि वह इस बार होली नहीं खेलेंगे। बता दें कि आरजेडी नेता मणिभूषण निशाद की भी पिछले दिनों मौत हुई है। दो मार्च  को देशभर में हर्षोल्लास से होली खेली जानी जाएगी।

विज्ञापन

 
बता दें कि बिहार ही नहीं बल्कि बच्चों की मौत को लेकर राजनीतिक घमासान चल रहा है। राहुल ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार से पूछा था कि क्या यही बिहार में शराबबंदी की सच्चाई है कि प्रतिबंध के बावजूद शराब के नशे में धुत बीजेपी नेता 9 मासूम बच्चों की जान ले लेता है।
विज्ञापन


बता दें कि तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि नौ मासूम बच्चों को कुचलने वाले हत्यारे बीजेपी नेता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का संरक्षण प्राप्त है इसीलिए उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। बिहार विधानसभा भी आज विवाद के भेंट चढ़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने दावा किया कि आरोपी अगर पाताल में भी होगा तो उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा। 

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या बिहार में बच्चों को कुचलने की घटना के बाद राज्य सरकार बैकफुट पर आ गई है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


 कुल 2553 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 68.12 फीसदी (1739 वोट) ने माना कि बिहार में बच्चों को कुचलने की घटना के बाद राज्य सरकार बैकफुट पर आ गई है। जबकि 31.88 फीसदी (814) पाठकों ने माना कि बिहार में बच्चों को कुचलने की घटना के बाद राज्य सरकार बैकफुट पर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed